चेन्नई, 14 फरवरी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास का एक स्नातकोत्तर छात्र छात्रावास के अपने कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र का 22 वर्षीय छात्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र था और वह आईआईटी (एम) के परिसर में अपने कमरे में फांसी से लटका मिला।
इस घटना का पता तब चला जब एक अन्य छात्र ने उसे मौजूद नहीं देखकर छात्रावास के वार्डन को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि जब उसके कमरे का दरवाजा खोला गया तो छात्र का शव फंदे से लटका मिला।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आशंका है कि पारिवारिक वजहों से छात्र ने यह कदम उठाया होगा। कोट्टुरपुरम पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
इस बीच एक अन्य घटना में, संस्थान में कर्नाटक के एक अन्य छात्र ने भी कुछ गोलियां खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। उसे अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
संस्थान ने इन दोनों घटनाओं पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY