देश की खबरें | समलैंगिक संबंध नहीं बनाने पर युवक की हत्‍या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कौशांबी(उप्र), चार अक्टूबर । कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के दिनोंया उपरहार गांव में एक युवक ने करीब 20 दिन पहले अपने साथ समलैंगिक संबंध नहीं बनाने पर गांव के ही एक 18 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार को हत्या की वजहों का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने रविवार को इस मामले के आरोपित अनमोल को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मृतक के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़े | अयोध्‍या की मस्जिद को मिला पहला डोनेशन, हिंदू की ओर से दिए गए 21 हजार रुपये.

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के दिया उपरहार गांव निवासी मोहम्मद ताहिर (18) की बीते 19 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। ताहिर का शव गांव के बाहर एक बाग में पाया गया था।

उन्होंने बताया की जांच के दौरान पता चला कि मृतक के ही गांव का अनमोल द्विवेदी (19) इस जघन्य अपराध में शामिल था।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, सरकार से ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा देने की मांग की.

उन्होंने बताया की हत्यारोपी अनमोल द्विवेदी मृतक मोहम्मद ताहिर को बहला-फुसलाकर 19 सितंबर की रात गांव के बाहर एक बाग में ले गया। अनमोल ने ताहिर को अपने साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने को कहा। इस पर इनकार करते हुए ताहिर ने कहा कि यह बात मैं गांव वालों को बता दूंगा।

सिंह ने बताया कि अनमोल ने बदनामी के डर से मोहम्मद ताहिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए तथा उसके गुप्तांग पर भी कुल्हाड़ी से वार किया था,जिससे उसकी मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)