Hathras Gangrape Case: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, सरकार से 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा देने की मांग की
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ित परिवार को वाई प्लस कैटिगरी (Y Security) की सुरक्षा देने की मांग की हैं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) गैंगरेप पीड़िता के परिवार वालों से एक के बाद एक लोग मिलने जा रहे हैं. रविवार को भीम आर्मी के नेता चन्द्रशेखर आजाद (Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad) गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने बुलगड़ी गांव पहुंचे. परिवार वालों से मुलाकात के बाद चन्द्रशेखर आजाद ने सरकार से मांग किया है कि पीड़ित परिवार को वाई कैटेगरी (Y Security) की सुरक्षा दी जाये.
भीम आर्मी ने कहा कि पीड़िता परिवार सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है. यदि परिवार को सुरक्षा नहीं दी गई तो वे परिवार को अपने घर ले जाएंगे. वहां पर परिवार पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा. भीम आर्मी चीफ ने कहा कि वे चाहते हैं कि हाथरस गैंगरेप केस की जांच किसी सुप्रीम कोर्ट के रिटार्य जज (Supreme Court Judge) के नेतृत्व में किया जाये. यह भी पढ़े: Hathras Gangrape Case: राहुल-प्रियंका गांधी के हाथरस जाने के दौरान हंगामा करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad meets family of the alleged gangrape victim in #Hathras. He says,"I demand 'Y security' for the family or I'll take them to my house, they aren't safe here. We want an inquiry to be done under the supervision of a retired Supreme Court judge" pic.twitter.com/AHhBF1no5c
— ANI UP (@ANINewsUP) October 4, 2020
भीम आर्मी के नेता चन्द्रशेखर आजाद से पहले रविवार को दूसरे अन्य नेताओं में राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए पहुंचे हुए थे. उन्होंने भी पीड़िता के परिवार को न्याय दिए जाने के साथ ही सुरक्षा देने की बात की. वहीं शनिवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी हाथरस पहुंच कर पीड़िता परिवार से मुलाकात की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2020 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

