व्हाइट हाउस के अनुसार, मैक्रों सोमवार को ट्रंप से मुलाकात करने के लिए वाशिंगटन पहुंचेंगे।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक घंटे के अपने सवाल-जवाब सत्र में मैक्रों ने कहा कि वह ट्रंप से कहेंगे, ‘‘आप राष्ट्रपति पुतिन के सामने कमजोर नहीं पड़ सकते। यह आप नहीं हैं, यह आपका गुण नहीं है, यह आपके हित में नहीं है। अगर आप पुतिन के सामने कमजोर हैं तो आप चीन के सामने कैसे मजबूत हो सकते हैं?’’
पुतिन के कथन का समर्थन करने वाले ट्रंप के हालिया बयानों और मॉस्को के साथ सीधी बातचीत करने की उनकी योजना ने यूरोपीय सहयोगियों तथा यूक्रेनी अधिकारियों को चिंतित कर दिया है।
हालांकि, मैक्रों ने कहा कि रूस के साथ बातचीत में ‘‘अनिश्चितता’’ पैदा करने की ट्रंप की रणनीति वास्तव में इन वार्ताओं में पश्चिमी सहयोगियों को मजबूत बना सकती है।
मैक्रों ने कहा कि पुतिन ‘‘नहीं जानते कि वह (ट्रंप) क्या करने जा रहे हैं, उन्हें लगता है कि (ट्रंप) कुछ भी करने में सक्षम हैं। यह अनिश्चितता हमारे और यूक्रेन के लिए अच्छी है।’’
मैक्रों ने कहा कि वह ट्रंप को यह समझाने का प्रयास करेंगे कि अमेरिका और यूरोपीय देशों के हित एक समान हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप रूस को यूक्रेन पर कब्जा करने देंगे तो उसे रोकना असंभव हो जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY