देश की खबरें | येस बैंक धोखाधड़ी मामला: अदालत ने वधावन बंधुओं को जमानत दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 20 अगस्त बंबई उच्च न्यायालय ने करोड़ों रुपए के येस बैंक धोखाधड़ी मामले में धन शोधन मामले के आरोपी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रवर्तकों कपिल वधावन और धीरज वधावन को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति भारती डांगरे ने वधावन बंधुओं को इस आधार पर जमानत दी कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके खिलाफ 60 दिन की अवधि में आरोप पत्र दाखिल नहीं कर पाया है।

यह भी पढ़े | Gmail Down in India: भारत में गूगल की सेवाएं बाधित, जीमेल पर सबसे बुरा प्रभाव.

अदालत ने दोनों आरोपियों को एक-एक लाख का मुचलका भरने और अपना पासपोर्ट जमा कराने के निर्देश दिए।

जमानत मिलने के बावजूद दोनों भाई फिलहाल जेल में ही रहेंगे क्योंकि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भी इसी मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े | Gajendra Singh Shekhawat COVID-19 Positive: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हुए कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी.

आरोपियों ने 60 दिन के नियत वक्त तक ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल नहीं किए जाने का दावा करते हुए जमानत की मांग की थी।

गौरतलब है कि ईडी ने 15 जुलाई को वधावन, येस बैंक के संस्थापक राणा कपूर, उनकी पत्नी बिंदू कपूर, बेटियों रोशनी और रेखा और उनकी चार्टर्ड अकाउंटेंट कंपनी दुलारेश के जैन एंड एसोसिएट के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)