जरुरी जानकारी | शियोमी की ‘मी ब्राउजर प्रो’ हाल में प्रतिबंधित 47 चीनी ऐप की सूची में

नयी दिल्ली, पांच अगस्त स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी शियोमी की ‘मी ब्राउजर प्रो’ ऐप हाल में प्रतिबंधित 47 चीनी ऐप की सूची में शामिल है।

इससे पहले शियोमी की ‘मी कम्युनिटी’ ऐप पर भी प्रतिबंध लगा था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: महंगाई भत्ता को लेकर मिल सकती है ये खुशखबरी, जल्द बड़े फैसले की उम्मीद.

इस घटनाक्रम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि पिछले महीने सरकार ने47 और चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था, इसमें शियोमी की ‘मी ब्राउजर प्रो’ भी शामिल है।

इस बारे में संपर्क करने पर शियोमी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कंपनी भारतीय कानून के तहत सभी डेटा निजता और सुरक्षा अनिवार्यताओं के अनुपालन पर लगातार काम कर रही है। हम इस घटनाक्रम को समझने और उसके हिसाब से उपयुक्त कदम उठाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | IIM CAT 2020: आईआईएम कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए ऑनलाइन करें आवेदन.

सरकार ने जून में टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, वीबो, बायडू मैप और बायडू ट्रासंलेट जैसी करीब 59 चीनी ऐप पर डेटा, संप्रभुता, अखंडता और देश की सुरक्षा के चलते प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें शियोमी की मी कम्युनिटी ऐप भी शामिल थी।

जुलाई में सरकार ने 47 अन्य चीनी ऐप को प्रतिबंधित कर दिया। इसमें अधिकतर ऐप पहले प्रतिबंधित ऐप्स की क्लोन थी। इनमें टिकटॉक लाइट, हेलो लाइट, शेयरइट लाइट, बिगो लाइव लाइट, बायडू सर्च और बायडू लाइट इत्यादि शामिल हैं।

हालांकि जुलाई में प्रतिबंधित 47 चीनी ऐप की आधिकारिक सूची अब तक जारी नहीं की गयी है।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के सहायक निदेशक तरुण पाठक ने कहा कि शियोमी के देश में करीब नौ करोड़ उपयोक्ता हैं। शियोमी की ऐप पर प्रतिबंध से कंपनी के उपकरणों पर सीधे भले कोई असर नहीं होगा, लेकिन यह कंपनी की पहचान के लिए काफी मायने रखता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)