लंदन, सात जून इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गावर का कहना है कि विश्व क्रिकेट के लिये यह समय सत्ता के पुराने संघर्षों को भुलाकर वेस्टइंडीज की तरह ‘सहयोग की भावना’ को अपनाने का है।
वेस्टइंडीज अगले महीने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड का दौरा करने पर सहमत हो गया है। उसका यह फैसला कोविड-19 महामारी के कारण रूकी हुई गतिविधियां शुरू होने के लिये यह हितधारकों के लिये यह काफी मददगार होगा। अगर श्रृंखला को ब्रिटेन सरकार की अनुमति मिल जाती है तो इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर से शुरू हो जायेगा।
यह भी पढ़े | आईपीएल-13: अमीरात क्रिकेट बोर्ड लीग की मेजबानी को तैयार.
गावर ने ‘प्रेस एसोसिएशन’ से कहा, ‘‘वेस्टइंडीज ने हमारी मदद की यह एक अजीब स्थिति है जिसमें काफी दबाव भी है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘इन मैचों का होना काफी राहत देने वाला होगा क्योंकि फिर से वापस सामान्य स्थितियों में पहुंचना अहम है। ’’
यह भी पढ़े | पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को 15 लाख रुपये दान करेंगे सीईओ वसीम खान.
गावर ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से क्रिकेट कैलेंडर के प्रभावित करने से पहले ही कई बोर्ड वित्तीय संकट का सामना कर रहे थे और अब हालत और बुरी हो गयी है।
उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 से पहले ही क्रिकेट में काफी समस्यायें थीं, विशेषकर भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से बाहर और इसमें वित्तीय और ढांचे के मुद्दे थे। ’’
गावर ने कहा, ‘‘ये खुद ही दूर नहीं होंगी लेकिन अगर यह सब सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है तो काफी बेहतर है। ’’
अगर आगामी सत्र आगे नहीं बढ़ता है तो इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड को 30 करोड़ पौंड का नुकसान होने की आशंका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY