देश की खबरें | एलएनजेपी अस्पताल में करंट लगने से मजदूर की मौत

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन इमारत में एक मजदूर की करंट लगने से रविवार को मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी)अस्पताल के आपातकालीन विभाग में सुबह करीब नौ बजे कुमार को लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय कुमार अस्पताल परिसर में स्थित निर्माणाधीन इमारत में मजदूर के रूप में काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि एक अन्य मजदूर ने उसे देखा और आपातकालीन कक्ष में लेकर गया।

उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों और दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)