जरुरी जानकारी | शुरुआती स्तर की मोटरसाइकिल पर कार्य जारी: एचएमएसआई

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) देश में अधिक क्षमता वाली बाइक और स्कूटर में अपनी मौजूदगी कायम करने के बाद अब शुरुआती स्तर की मोटरसाइकिल पर काम कर रही है।

कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी दुपहिया विनिर्माता है और अब वह ग्रामीण तथा अर्धशहरी क्षेत्रों के बाजार में हिस्सेदारी पाने के लिए 110 सीसी से कम इंजन क्षमता के साथ शुरुआती स्तर की मोटरसाइकिल पर काम कर रही है।

यह भी पढ़े | सभी PF धारकों को दिवाली पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 8.5% ब्याज की पहली किस्त मिलने की उम्मीद.

एचएमएसआई के निदेशक (बिक्री और विपणन) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, ‘‘हम इस अंतर (शुरुआती स्तर की बाइक) से अवगत हैं और इस पर काम पहले ही प्रगति पर है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अधिक इंजन क्षमता वाले खंड में अच्छी प्रगति की है और उसने हाल के दिनों में उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

यह भी पढ़े | RTGS Facility: RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास बोले- दिसंबर से चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी फंड ट्रांसफर की आरटीजीएस प्रणाली.

उन्होंने कहा, ‘‘इस पर काम जारी है। मैं उस समय के बारे में नहीं बता सकता, जब हम यह उत्पाद (शुरुआती स्तर की बाइक) लाएंगे, लेकिन भविष्य में ये आएगा जरूर। ’’

उन्होंने कहा कि कंपनी एक टिकाऊ व्यावसाय मॉ़डल की तलाश कर रही है, जिसका अर्थ है कि उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार होना चाहिए और हमारे पास काफी संख्या में अच्छी बिक्री वाले मॉडल होने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)