देश की खबरें | मैरिज हॉल में आतिशबाजी से महिला के घर में लगी आग

नोएडा (उप्र), 19 अप्रैल नोएडा में सेक्टर 49 थानाक्षेत्र के सेक्टर 51 में एक बारातघर में शादी के समय आतिशबाजी होने से निकट की केंद्रीय विहार सोसायटी में एक फ्लैट की बालकॉनी में आग लग गयी। इस फ्लैट में रहने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट की।

इस महिला ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उसकी सोसाइटी के पास बने एक नामी ‘मैरिज हॉल’ में शादी के समय पटाखे चलाए जा रहे थे, जिसकी वजह से कुछ पटाखे उसके घर की तरफ आए तथा उसकी बालकनी में रखे कपड़ों में आग लग गई।

उसने लिखा की कि काफी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

उसके इस पोस्ट के आधार पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नोएडा पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

इस बाबत पूछने पर सेक्टर 49 के थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की तरफ से अभी तक थाने में कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है।

उन्होंने बताया कि इस पोस्ट के आधार पर ‘मैरिज हॉल’ के संचालक को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)