देश की खबरें | चलती टैक्सी में महिला की हत्या, शव को नहर में फेंका: पुलिस

कोलकाता, चार जुलाई शहर में एक चलती टैक्सी में एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसके शव को यहां पूर्वी महानगर बाईपास के पास नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोबाइल ऐप से बुक होने वाली टैक्सी सेवा के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला का शव नहर से बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | COVID-19: पुडुचेरी में कोरोना संक्रमित एक शख्स की हुई मौत, 80 नए मामले आए सामनें: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह महिला (मृतका) को जानता था और उसने उससे कर्ज लिया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली इस महिला को शुक्रवार दोपहर टॉलीगंज पुलिस थाने क्षेत्र में मुदियाली से अपनी कार में बिठाया। दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद महिला ने कर्ज के पैसे वापस मांगे।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

उन्होंने कहा, “पहली नजर में ऐसा लगता है कि आरोपी ने महिला का गला रेत कर उसकी हत्या की। बाद में उसने शव को फेंकने के लिए उपयुक्त जगह ढूंढा। उसे पूर्वी महानगरीय बाईपास के पास एक एकांत जगह दिखी और उसने शव को वहां से नहर में फेंक दिया।”

अधिकारी ने बताया कि महिला के पति ने शुक्रवार शाम टॉलीगंज थाने में गुमशुदगी की एक शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)