देश की खबरें | मकान की छत गिरने की घटना में महिला की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 31 अगस्त उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के एक गांव में बीती रात लगातार बारिश के कारण एक एक मकान की छत गिर जाने की घटना में महिला की मौत हो गयी जबकि तीन बच्चे घायल हो गये । हादसे के वक्त चारों घर में सो रहे थे।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत-चीन सैनिकों के बीच फिर हिंसक झड़प, बीएसपी चीफ मायावती बोली-सरकार को अधिक सजग व सतर्क रहने की जरूरत.

पुलिस के अनुसार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चों का इलाज कराया जा रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सुरीर थाना प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया, "यह घटना सिकंदरपुर गांव की है जहां मध्य रात्रि के आसपास ललतेश के मकान की छत अचानक नीचे आ गिरी। उस समय उसमें शो रही उसकी पत्नी दीना और तीन बच्चे मलबे में दब गए।’’

यह भी पढ़े | Rajasthan: जैसलमेर में हो रही लगातार भारी बारिश से ऐतिहासिक चुंधी गणेश मंदिर का आधा हिस्सा डूबा पानी में, देखें वीडियो.

उन्होंने बताया कि छत ढहने की आवाज सुनकर दौड़े आए ग्रामीणों ने महिला व उसके बच्चों को मलबे से बाहर निकाला, हालांकि तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।"

उन्होंने बताया, "महिला का पति उस समय घर पर नहीं था। मकान काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। दूसरे लगातार बारिश के चलते उसकी दीवारें भी कमजोर पड़ चुकी थीं। इसलिए रात में 11/12 बजे के आसपास उसकी छत आ गिरी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)