देश की खबरें | कोविड-19 की जांच के बाद महिला ने की आत्महत्या
जियो

अगरतला, दो जून त्रिपुरा के जी बी पंत अस्पताल में कोविड-19 की जांच के एक दिन बाद एक महिला ने कथित तौर पर अस्पताल के शौचालय की छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस को शक है कि 50 वर्षीय महिला के मन में संक्रमण का डर बैठ गया था और दहशत के मारे आत्महत्या कर ली होगी

यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में 41 नए मरीज पाए गए: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस के राकेश ने कहा कि महिला को सोमवार को अस्पताल के फ्लू वार्ड में भर्ती कराया गया था।

राकेश ने कहा, ‘‘महिला का शव सुबह करीब पांच बजे अस्पताल के शौचालय की छत से लटका पाया गया जबकि उसकी कोविड-19 रिपोर्ट सुबह 11 बजे आई। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हो गई।’’

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' से पहले मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश, NDRF की टीम हुई मुस्तैद.

महिला की मां सोमवार की रात उसे अस्पताल ले गई थी और उसने मंगलवार सुबह अपनी बेटी को बिस्तर से गायब पाया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘अस्पताल में बहुत खोजने के बाद,उसकी मां ने शव को शौचालय की छत से लटका पाया।’’

उन्होंने कहा कि महिला पहले से किडनी रोग और सांस की बीमारी से ग्रसित थी।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)