नयी दिल्ली, 11 जून दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में झगड़े के बाद अपने लिव-इन-पार्टनर को कथित तौर पर चाकू मारने के आरोप में 35 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हमले में नगालैंड निवासी सैमुअल रेसु घायल हो गया, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल से शनिवार को किशनगढ़ थाने को सूचना मिली कि चाकू के हमले में घायल एक व्यक्ति को यहां लाया गया है।
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि रेसू और उसकी प्रेमिका में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान प्रेमिका ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों साथ रहते थे।
पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और अपराध में इस्तेमाल किए गए चाकू को जब्त कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY