एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | निगम भाजपा के होर्डिंग क्यों हटा देता है, जबकि एआईएमआईएम के बैनरों की अनदेखी करता है: राजा सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से सवाल किया कि हैदराबाद नगर निगम भाजपा के लगाए होर्डिंग तुरंत क्यों हटा देता है, जबकि एआईएमआईएम के लगाए बैनरों पर आंखें मूंद लेता है।

देश की खबरें | निगम भाजपा के होर्डिंग क्यों हटा देता है, जबकि एआईएमआईएम के बैनरों की अनदेखी करता है: राजा सिंह

हैदराबाद, 16 अप्रैल तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से सवाल किया कि हैदराबाद नगर निगम भाजपा के लगाए होर्डिंग तुरंत क्यों हटा देता है, जबकि एआईएमआईएम के लगाए बैनरों पर आंखें मूंद लेता है।

विधायक राजा सिंह ने हैदराबाद में वक्फ (संशोधन) कानून के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन के बारे में एआईएमआईएम नेताओं द्वारा लगाए गए कई होर्डिंग की तस्वीरें ‘एक्स’ पर साझा कीं और पूछा कि क्या शहर में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के लिए कोई अलग नियमावली है।

उन्होंने लिखा, ‘‘हैदराबाद नगर निगम आयुक्त, नगर प्रशासन मंत्री और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मेरा प्रश्न है कि हैदराबाद नगर निगम भाजपा के होर्डिंग नियमों का हवाला देते हुए तुरंत क्यों हटा देता है, जबकि एआईएमआईएम के लगाए होर्डिंग पर आंखें मूंद लेता है?’’

गोशामहल से विधायक सिंह ने कहा, ‘‘क्या वे समानांतर प्रशासन चला रहे हैं, या उन्हें विशेष विशेषाधिकार प्राप्त हैं?’’

ओवैसी ने तीन दिन पहले कहा था कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) 19 अप्रैल को हैदराबाद में वक्फ (संशोधन) कानून के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।

इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक जितेंद्र से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोप लगाया गया है कि ‘मुस्लिम चरमपंथी संगठन’ वक्फ संशोधन कानून के विरोध की आड़ में हिंदुओं पर हमलों की साजिश रच रहे हैं।

विहिप ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘तेलंगाना के मदरसों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में संदिग्ध लोग हैं। मुस्लिम चरमपंथी संगठनों को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दें।’’

तेलंगाना में एआईएमआईएम नेताओं पर ‘मुस्लिम कट्टरता’ भड़काने का आरोप लगाते हुए विहिप ने पूरे राज्य में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विहिप ने कहा, ‘‘हैदराबाद में आईएसआईएस के झंडे फहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).