एजेंसी न्यूज

सरकार किसानों से कहे वह कानून वापस क्यों नहीं ले सकती, हम उसका सिर नहीं झुकने देंगे: किसान नेता राकेश टिकैत

भाकियू के नेता राकेश टिकैत ने केन्द्र सरकार से कहा कि वह खुद किसानों को बताये कि वह कृषि कानूनों को वापस क्यों नहीं लेना चाहती और हम वादा करते हैं कि सरकार का सिर दुनिया के सामने झुकने नहीं देंगे.

सरकार किसानों से कहे वह कानून वापस क्यों नहीं ले सकती, हम उसका सिर नहीं झुकने देंगे: किसान नेता राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत (Photo Credits: ANI)

गाजियाबाद, 31 जनवरी: भाकियू के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने शनिवार को केन्द्र सरकार से कहा कि वह खुद किसानों को बताये कि वह कृषि कानूनों को वापस क्यों नहीं लेना चाहती और "हम वादा करते हैं कि सरकार का सिर दुनिया के सामने झुकने नहीं देंगे." ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) में हिंसा के कारण किसान आंदोलन के कमजोर पड़ने के बाद एक बार फिर जोर पकड़ने के बीच टिकैत ने सरकार से कहा, "सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि वह नये कृषि कानूनों को निरस्त नहीं करने पर अड़ी हुई है?"

उन्होंने कहा, "सरकार किसानों को अपनी बात बता सकती है. हम (किसान) ऐसे लोग हैं जो पंचायती राज में विश्वास करते हैं. हम कभी भी दुनिया के सामने सरकार का सिर शर्म से नहीं झुकने देंगे." यह भी पढ़ें: Farmers Protest: RLD नेता जयंत चौधरी ने कहा- कृषि कानून वापस लिए जाने तक जारी रहेगा किसानों का आंदोलन

टिकैत ने कहा, "सरकार के साथ हमारी विचारधारा की लड़ाई है और यह लड़ाई लाठी/डंडों, बंदूक से नहीं लड़ी जा सकती और ना ही उसके द्वारा इसे दबाया जा सकता है. किसान तभी घर लौटेंगे जब नये कानून वापस ले लिए जाएंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).