विदेश की खबरें | डब्ल्यूएचओ का मानना है कि कजाखिस्तान में अज्ञात निमोनिया संभवत: कोविड-19

उन्होंने कहा कि कजाखिस्तान प्रशासन ने पिछले हफ्ते जांच के बाद 10 हजार से अधिक कोविड-19 के मामलों की पुष्टि की।

रेयान के मुताबिक मंगलवार को देश में सामने आए 50 हजार से कुछ कम मामलों में 263 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित.

उन्होंने कहा, ‘‘ हम वास्तविक जांच और उसकी गुणवत्ता को देख रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि अन्य निमोनिया वाले लोगों की रिपोर्ट गलत तरीके से निगेटिव नहीं आए जैसा अस्थायी नतीजों में आया था।’’

रेयान ने कहा कि कई निमोनिया के मामलों में संभवत: कोविड-19 की जांच ठीक ढंग से नहीं की गई।

यह भी पढ़े | TikTok को मोबाइल फोन से हटाने के निर्देश वाला ईमेल कर्मचारियों को गलती से गया: अमेजन.

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर एक्स-रे की समीक्षा कर रहा और देख रहा है कि कहीं, इसकी परिपाटी कोविड-19 से तो नहीं मिल रही है।

रेयान ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि इनमें से कई मामले कोविड-19 के हैं, हम खुले दिमाग से विचार कर रहे हैं।’’

उन्होंने रेखांकित किया कि डल्ब्यूएचओ की टीम पहले ही कजाखिस्तान में मौजूद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)