जयपुर, नौ जून राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांत रंजन ने कहा कि समाज जब संगठित होता है तो उसका परिणाम दिखता है। उन्होंने कहा कि संघ ने हिन्दू समाज को संगठित किया है।
उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है राम मंदिर बन रहा है और अनुच्छेद 370 हटाया गया है।
उन्होंने कहा कि हिन्दू एक ताकत है, लेकिन अब भी समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव दूर करने की आवश्यकता है।
संघ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार करौली जिले के हिंडौन सिटी में संघ के 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के समक्ष जो चुनौतियां है उनका निवारण समाज जागरण से संभव है। उन्होंने कहा कि एकरस समाज बनाने की आवश्यकता है।
आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान क्षेत्र के 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष (सामान्य) का समापन शुक्रवार शाम को हुआ।
वर्ग में तीन दिन तक सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इसी परिसर में स्वयंसेवको के साथ रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY