जरुरी जानकारी | वेलस्पन ने की तेलंगाना में 1,100 करोड़ रुपये के विनिर्माण संयंत्र की शुरुआत

हैदराबाद, 25 जुलाई वेलस्पन फ़्लोरिंग लिमिटेड ने यहां पास में चंदनवेली में 1,100 करोड़ रुपये के विनिर्माण संयंत्र की शुरुआत की है। यह कंपनी 2.7 अरब डॉलर के वेलस्पन समूह की पूरी तरह से एकीकृत और स्वतंत्र इकाई है।

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुये कहा कि तेलंगाना के आईटी एवं उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने संयंत्र का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

संयंत्र 200 एकड़ में स्थित है और यहां 1600 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसकी उत्पादन क्षमता सालाना चार करोड़ वर्ग मीटर होगी।

इस संयंत्र के निकट ही, वेलस्पन समूह अपने उभरते व्यवसाय आधुनिक वस्त्रों के लिये एक विनिर्माण संयंत्र भी स्थापित कर रही है। मंत्री ने इस इकाई के लिये आधारशिला रखी, जो जल्द ही अपना कार्य शुरू कर देगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

कंपनी ने कहा कि दो वित्त वर्षों में वह 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन बी के गोयनका ने कहा, “हम फ्लोरिंग सेगमेंट में आगे बढ़ने के साथ अपनी वृद्धि का एक और रोमांचक चरण पेश कर रहे हैं। यह उभरता हुआ व्यवसाय हमारे मौजूदा व्यवसायों और बड़े ग्राहक आधार के साथ तालमेल से लाभान्वित होने के लिये तैयार है, जिससे घरेलू और वैश्विक वृद्धि का एक ठोस अवसर पैदा होता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)