कोलकाता, 18 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि सभी धर्म, संप्रदाय और जाति के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
उन्होंने ट्वीट किया, “आज अल्पसंख्यक अधिकार दिवस है। भारत अनेकता में एकता की धरती है और सभी धर्म, संप्रदाय और जाति के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हम सांप्रदायिक समरसता में विश्वास रखते हैं। एकता में बल है। विभाजित होकर हम हार जाएंगे।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ‘ऐक्यश्री’ योजना चलाती है जिससे अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है।
उन्होंने ट्वीट किया, “वर्ष 2011 से, 5,657 करोड़ रुपये की 2.03 करोड़ छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक छात्रों को दी जा चुकी है जो देश में सर्वाधिक है।”
ऐक्यश्री योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के गरीब पृष्ठभूमि के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY