जरुरी जानकारी | वालमार्ट, फ्लिपकार्ट समूह ने निंजाकार्ट में किया अतिरिक्त निवेश

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर वालमार्ट और फ्लिपकार्ट समूह ने बेंगलुरू की की निंजाकार्ट में निवेश करने की सोमवार को घोषणा की। निंजाकार्ट एक कारोबारों (बी2बी) को सेवा देने वाली वाली एक आपूर्ति श्रृंखला कंपनी है।

हालांकि कंपनियों ने कितनी राशि का निवेश किया है, इसका खुलासा नहीं किया। इस लेनदेन के माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | Flipkart में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, 45 दिनों तक करना पड़ेगा ये काम- मिलेंगे इतने पैसे.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि आने वाले महीनों में निंजाकार्ट इस राशि का उपयोग नए बाजारों में पहुंच बढ़ाने और उभरते उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति श्रृंखला और नयी पेशकश देने में करेगी।

इससे पहले वालमार्ट और फ्लिपकार्ट ने दिसंबर 2019 में भी कंपनी में निवेश किया था।

यह भी पढ़े | सभी PF धारकों को दिवाली पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 8.5% ब्याज की पहली किस्त मिलने की उम्मीद.

निंजाकार्ट की स्थापना 2015 में तिरुकुमारन नागार्जन, कार्तिस्वरण के.के., आशुतोष विक्रम, शरथ लोगनाथन और वासुदेवन चिन्नाथांबी ने की थी।

कंपनी में टाइगर ग्लोबल, एक्सेल, टैंग्लिन, स्टीडव्यू, सिंजेंटा, नंदन नीलेकणि और क्वालकॉम इत्यादि ने भी निवेश किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)