देश की खबरें | कर्नाटक में ग्राम पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान संपन्न
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 27 दिसंबर कर्नाटक में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए रविवार को हो रहा मतदान समाप्त हो गया है। वोटों की गिनती 30 दिसंबर को होनी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य में दोपहर तीन बजे तक 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। मतदान सामान्य तौर पर शांतिपूर्ण रहा।

राज्य के 109 तालुकाओं की 2,709 पंचायतों के लिए मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 20,728 बूथों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला।

अधिकारियों के अनुसार, 39,378 सीटों के लिए 1,05,431 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि कुल 3,697 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

राज्य में 22 दिसंबर को पहले चरण में 117 तालुकाओं में 3,019 पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। राज्य के 226 तालुकाओं के 5,728 गांवों की 72,616 सीटों के लिए मतदान हुआ।

कोविड​​-19 महामारी को देखते हुए मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम को अनिवार्य किया गया। प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1,500 से घटाकर 1,000 तक सीमित कर दी गई है।

चुनाव के सुरक्षित संचालन के लिए लगभग 80,000 पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

उनके अलावा, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)