कुआलालम्पुर, 26 सितंबर मलेशिया के पूर्वी साबाह राज्य में शनिवार को मतदान आरंभ हो गया। इस चुनाव को प्रधानमंत्री मोहिउद्दीन यासीन की सात महीने पुरानी संकटग्रस्त अनिर्वाचित सरकार के लिए जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है।
इस राज्य में विपक्ष के नेता की सरकार थी। सबाह विधानसभा को 30 जुलाई को भंग कर दिया गया था, ताकि समय से पूर्व चुनाव कराए जा सके और विधायकों के दल बदल के जरिए सबाह में सत्ता हस्तांतरण की यासीन के सत्तारूढ़ गठबंधन की कोशिशों को नाकाम किया जा सके।
यह भी पढ़े | New Cases in New Zealand: न्यूजीलैंड में COVID19 के 2 नए मामले दर्ज, कुल 25 संक्रमितों की हुई थी मौत.
मलेशिया के विपक्ष के नेता अनवर इब्राहीम ने बुधवार को दावा किया था कि उन्होंने यासीन को अपदस्थ करने और नई सरकार के गठन के लिए संसद में बहुमत हासिल कर लिया है। इसके मद्देनजर यासीन के लिए यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया स्थित ‘यूनिवर्सिटी ऑफ तस्मानिया’ में एशियन स्टडीज के प्रोफेसर जेम्स चिन ने कहा, ‘‘मार्च में मोहिउद्दीन सरकार के गठन के बाद से यह राज्य स्तर पर पहला चुनाव है। एक तरीके से यह इस बात को लेकर अप्रत्यक्ष जनमत संग्रह है कि लोग पीछे के दरवाजे से बनी (अनिर्वाचित) सरकार के गठन से खुश हैं या नहीं।’’
यह भी पढ़े | बांग्लादेश: कॉलेज हॉस्टल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार.
बोर्निया द्वीप पर स्थित सबाह और पड़ोसी सारावाक से संसद की एक चौथाई सीटें हैं और इन्हें राजनीतिक रूप से अहम माना जाता है।
सबाह चुनाव में 73 सीटों के लिए 447 उम्मीदवार मैदान में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY