एजेंसी न्यूज

Supriya Sule on ED: मतदाताओं ने केंद्रीय एजेंसियों के 'दमन' को खारिज किया- सुप्रिया सुले

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता सुप्रिया सुले ने बृहस्पतिवार को कहा कि मतदाताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों के 'दमन' को खारिज कर दिया है.

Supriya Sule on ED: मतदाताओं ने केंद्रीय एजेंसियों के 'दमन' को खारिज किया- सुप्रिया सुले
(Photo Credits Twitter)

पुणे, 6 जून : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता सुप्रिया सुले ने बृहस्पतिवार को कहा कि मतदाताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों के 'दमन' को खारिज कर दिया है. सुले ने बारामती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एनसीपी उम्मीदवार और अपनी भाभी सुनेत्रा पवार को हराया है. चुनाव जीतने के बाद शहर के अपने पहले दौरे के दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि विपक्षी 'इंडिया गठबंधन' ने 'प्रतीक्षा करो और देखो' की नीति अपनाई है क्योंकि उसके पास सरकार बनाने के लिए संख्या नहीं है, लेकिन यह 'तैयार' है.

उन्होंने कहा, "इस चुनाव में राज्य के मतदाताओं ने 'आईसीई' (आयकर, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय) और उनके दमन को नकार दिया है और यही महाराष्ट्र की असली ताकत है." सुले ने आगे कहा कि मतदाताओं ने महंगाई और बेरोजगारी को नकार दिया और इस बात पर जोर दिया कि देश संविधान के ढांचे के भीतर चलेगा. बुधवार को दिल्ली में अपने पिता शरद पवार के साथ 'इंडिया गठबंधन' की बैठक में शामिल हुईं सुले ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ने 'प्रतीक्षा करो और देखो' की नीति अपनाने का फैसला किया है क्योंकि उसके पास संख्या नहीं है. यह भी पढ़ें : भाजपा ने अन्नामलाई की फोटो पहनाकर बकरे की बलि वाले वीडियो की कड़ी निंदा की, कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने नियमों के अनुसार सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है, लेकिन 'इंडिया गठबंधन' भी 'तैयार' है. चौथी बार सांसद बनीं सुले ने कहा, "मैं इस जीत के लिए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और महा विकास अघाड़ी के घटकों की आभारी हूं. यह जीत उनकी सामूहिक सफलता है." सुले ने अपनी बारामती लोकसभा सीट को 1.55 लाख से अधिक मतों के अंतर से बरकरार रखा है और उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को प्रतिष्ठा की लड़ाई में हरा दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).