नयी दिल्ली, नौ फरवरी एयर कंडीशनर और इंजीनियरिंग सेवा कंपनी वोल्टास लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 110.49 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। विदेशी परियोजनाओं के लिए प्रावधान की वजह से कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है।
वोल्टास ने बृस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसने पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 96.56 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।
हालांकि, उसकी परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 11.82 प्रतिशत बढ़कर 2,005.61 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,793.59 करोड़ रुपये थी।
इस दौरान उसका कुल खर्च 17.89 प्रतिशत बढ़कर 1,946.72 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,651.27 करोड़ रुपये था।
वोल्टास ने अपने वित्तीय विवरण की जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘‘विदेशी परियोजनाओं पर किए गए 137 करोड़ रुपये (अपवाद वाली चीजों) के प्रावधान के कारण बीती तिमाही में उसको घाटा हुआ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY