जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया ने जगबीर सिंह को बनाया मुख्य तकनीकी अधिकारी

नयी दिल्ली, दो नवंबर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने जगबीर सिंह को अपना नया मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) बनाया है। कंपनी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

विशांत वोरा के इस्तीफे के बाद सिंह को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े | सपा सांसद आजम खान को एक और झटका, बहन का घर नगर-निगम ने किया सील.

वोडाफोन आइडिया के एक प्रवक्ता ने संपर्क किये जाने पर इसे स्वीकार किया।

कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रविंदर टक्कर ने कहा कि सिंह के पास भारत और दक्षिण पूर्वी एशिया में काम करने का 30 साल से अधिक का अनुभव है। वह अभी इंडोनेशिया में स्मार्टफ्रेन टेलीकॉम में समूह के मुख्य तकनीकी सूचना अधिकारी हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली एक और बड़ी खुशखबरी.

इस बीच कुमार दास ने कंपनी के मुख्य न्यायिक अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पर मनीष सांसी को नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)