विदेश की खबरें | गाजा में हिंसा तेज, यरुशलम में भी झड़पें

उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी इसी तरह का तनाव हुआ था जिसकी परिणति इजराइल-गाजा युद्ध के रूप में हुई थी।

गाजा मोर्चे पर लड़ाई यरुशलम में इजराइली पुलिस और फलस्तीनियों के बीच झड़प के बाद शुरू हुई। पिछले साल 11 दिनों तक दोनों पक्षों के बीच हुए यद्ध के बाद यह सबसे बड़ी लड़ाई है।

इस सप्ताह गाजा से रॉकेट दागे जाने के बाद महीनों से जारी संघर्ष विराम टूट गया। फलस्तीनी उग्रवादियों ने गाजा पट्टी से इजराइल की ओर बुधवार और बृहस्पतिवार तड़के दो रॉकेट दागे जिसके बाद इजराइली विमानों ने समुद्र के किनारे बसे हमास शासित क्षेत्र में उग्रवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया।

इजराइली सेना ने बताया कि एक रॉकेट इजराइली शहर स्डेरोट में गिरा जबकि दूसरा लक्ष्य से पहले ही गाजा में ही गिरा। रॉकेट हमले के बाद पूरे दक्षिणी इजराइल में साइरन की आवाजें सुनी गईं।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि इजराइली लड़ाकू विमानों ने बृहस्पतिवार तड़के मध्य गाजा पट्टी पर हवाई हमला किया। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में धुंए की गुबार दिख रही है।

इजराइली सेना ने दावा किया गया कि हवाई हमले से उग्रवादियों के ठिकाने और सुरंग मार्ग को निशाना बनाया गया जो भूमिगत कॉप्लेक्स को जाता है और जिसमें रॉकेट बनाने के लिए रसायन रखे गए थे।

बाद में इजराइली सेना ने बताया कि उसके विमानों ने गाजा से विमान रोधी मिसाइल दागे जाने के बाद हमास के एक अन्य ठिकाने को भी निशाना बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)