अलप्पुझा (केरल), 15 दिसंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को कांग्रेस पर उनकी सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम ‘नव केरल सदास’ के बारे में झूठी बातें फैलाने का आरोप लगाया।
विजयन ने इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि उन्होंने हाल में एक कार्यक्रम में केरल कांग्रेस (एम) के सांसद थॉमस चाझिकदन का अपमान किया था।
विपक्षी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर पाला में ‘नव केरल सदास’ के आयोजन स्थल पर चाझिकदन का अपमान करने का आरोप लगाया था।
केरल कांग्रेस (एम) राज्य में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत एलडीएफ सरकार में प्रमुख घटक दल है।
कांग्रेस ने दावा किया था कि विजयन का व्यवहार केसी (एम) के दिवंगत नेता के.एम. मणि के गढ़ में उनका अपमान करने वाला था।
विजयन ने कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोट्टयम से सांसद चाझिकदन पाला में आयोजित कार्यक्रम में पूरे समय उपस्थित रहे और किसी का अनादर नहीं किया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बीच, नव केरल सदास और कोट्टयम से सांसद के बीच कोई विवाद नहीं है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY