नयी दिल्ली, 19 जून राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि भारत की ‘‘एक्ट ईस्ट’’ नीति में वियतनाम एक महत्वपूर्ण स्तम्भ तथा हिन्द-प्रशांत दृष्टिकोण में देश का अहम सहयोगी है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने यह बात तब कही जब वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग ने राष्ट्रपति भवन में उनसे मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुर्मू ने कहा कि दोनों देश 2,000 से अधिक वर्षों के सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों का एक समृद्ध इतिहास साझा करते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की ‘‘एक्ट ईस्ट’’ नीति में वियतनाम एक महत्वपूर्ण स्तम्भ तथा हमारे हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण में अहम सहयोगी है।
उन्होंने कहा कि भारत-वियतनाम 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' ने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग, कारोबार एवं निवेश संबंध, ऊर्जा सुरक्षा, विकास सहयोग, सांस्कृति एवं लोगों के बीच सम्पर्क सहित द्विपक्षीय सहयोग के आयाम को विस्तार दिया है।
मुर्मू ने कहा कि दोनों देशों के बीच गठजोड़ में रक्षा सहयोग एक महत्वपूर्ण तत्व है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत और वियतनाम रक्षा सहयोग क्षमता निर्माण, औद्योगिक सहयोग, शांति रक्षा एवं संयुक्त अभ्यास सहित व्यापक क्षेत्र में हैं।
दीपक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY