एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | विधानसभा में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय विधेयक-2022 समेत दो विधेयक पारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय विधेयक, 2022 और उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया गया ।

देश की खबरें | विधानसभा में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय विधेयक-2022 समेत दो विधेयक पारित

लखनऊ, 27 मई उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय विधेयक, 2022 और उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया गया ।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को सत्र के पांचवें दिन दोनों विधेयक पारित कर दिये गये। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दोनों विधेयकों के पक्ष में सदस्यों की संख्या अधिक होने से इसे पारित करने की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश के संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि राज्यपाल ने छह जनवरी को भातखंडे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय अध्यादेश-2022 प्रख्यापित किया था। इसे अधिनियम का रूप देने के लिए सोमवार को विधानसभा में विधेयक के तौर पर पेश किया गया था। प्रदेश में संगीत और कला के विकास के साथ ही संगीत में विशेष रुचि रखने वाले छात्रों को इसे व्यावसायिक रूप में अपनाने तथा सांस्कृतिक क्रियाकलापों को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया।

भातखंडे संगीत सम विश्वविद्यालय लखनऊ का उच्चीकरण, पुनर्निर्माण, अध्यापन, अनुसंधान तथा विस्तारण विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पूर्व में प्रख्यापित अध्यादेश की जगह भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय विधेयक-2022 विधानसभा में पेश किया गया, जिसे शुक्रवार को पारित कर दिया गया।

शास्त्रीय संगीत और कला में विशेष अभिरुचि रखने वाले छात्र इसे व्यवसाय के रूप में अपनाना चाहते हैं, तो उनके लिए संस्कृति विश्वविद्यालय एक उपयोगी शिक्षण संस्थान साबित होगा।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2022 के जरिये 30वें निजी विश्वविद्यालय के तौर पर आईआईएलएम विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा का नाम जोड़ा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2022 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).