नयी दिल्ली, 27 फरवरी डेनमार्क के शहजादे फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ साझा लोकतांत्रिक परंपराओं और दोनों देशों के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों पर चर्चा की। उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से कई ट्वीट करके यह जानकारी दी गई।
इससे पहले शहजादे फ्रेडरिक और शहजादी मैरी एलिजाबेथ ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश से यहां सोमवार को मुलाकात की।
यह भी बताया गया कि चर्चा के दौरान दोनों ने भारत और डेनमार्क के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक गति प्रदान करने की अपनी साझा इच्छा को रेखांकित किया।
फ्रेडरिक और और उनकी पत्नी ने रविवार को अगरा स्थित किले और ताजमहल को देखा। फ्रेडरिक ने कहा कि भारत और डेनमार्क में एक मजबूत और ऐतिहासिक चंदी की परंपरा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश बाकी दुनिया के लिए कलात्मक सांस्कृतिक आदान-प्रदान की एक सच्ची मिसाल पेश करेंगे।
राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम के बाद डेनमार्क के शाही युगल ने प्रदर्शनी की शुरुआत की।
इस अवसर पर केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोक्के रासमुसेन उपस्थित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY