मुंबई, 11 अगस्त अनुभवी खेल पत्रकार जीके मेनन का मंगलवार सुबह मुंबई उपनगर में निधन हो गया।
वह 93 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।
यह भी पढ़े | वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की मेजबानी करेगा न्यूजीलैंड.
उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस और द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ काम करने के बाद 1990 के दशक की शुरुआत में फ्रीलांसर के तौर पर अपने करियर को खत्म किया था।
मेनन क्लब स्तर पर क्रिकेट खेले थे और वह दादर (मध्य मुंबई) स्थित शिवाजी पार्क जिमखाना के सक्रिय सदस्य थे।
वह 1952-53 की बॉम्बे यूनिवर्सिटी टीम के प्रबंधक थे, जिसने बेंगलुरु में हुए फाइनल में दिल्ली को हराकर रोहिंटन बारिया ट्रॉफी जीती थी।
इस टीम में चंदू पाटनकर, नरी कॉन्ट्रैक्टर, रामनाथ केनी, नरेन तम्हाने और जीआर सुंदरम जैसे भविष्य के टेस्ट खिलाड़ी थे।
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज स्वर्गीय रमाकांत देसाई के करियर में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY