Asia Cup 2023: अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा, बहुत निराश हैं, लेकिन अपना शत प्रतिशत दिया

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि एशिया कप में श्रीलंका से मिली दो रन की निराशाजनक हार के बावजूद उन्हें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है जिन्होंने मैदान पर अपना शत प्रतिशत दिया

अफगानिस्तान ( Photo Credit: X Formerly As Twitter)

लाहौर, पांच सितंबर अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि एशिया कप में श्रीलंका से मिली दो रन की निराशाजनक हार के बावजूद उन्हें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है जिन्होंने मैदान पर अपना शत प्रतिशत दिया. अफगानिस्तान को अपने कम रन रेट के कारण सुपर फोर में क्वालीफाई करने के लिए श्रीलंका द्वारा दिया गया 292 रन का लक्ष्य 37.1 ओवर में हासिल करना था. पर टीम दो रन से चूक गयी और 37.4 ओवर में 289 रन पर सिमट गयी. यह भी पढ़ें: श्रीलंका ने अफ़ग़ानिस्तान को 2 रन से हराया, एशिया कप के सुपर फोर राउंड में किया क्वालीफाई

शाहिदी ने कहा, ‘‘इससे बहुत निराश हूं। हमने अच्छी चुनौती दी, हमने अपना शत प्रतिशत दिया. टीम जिस तरह से खेली, उस पर गर्व है। मुझे लगता है कि हमने वनडे प्रारूप में भी पिछले दो वर्षों में अच्छा क्रिकेट खेला है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अब भी काफी कुछ सीख रहे हैं। हमने इस टूर्नामेंट से काफी सकारात्मक चीजें सीखीं. हम विश्व कप के करीब हैं, हमने यहां जो गलत किया है, उससे सीख लेंगे ओर विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. दर्शकों ने हमारा काफी समर्थन किया. उनके शुकग्रुजार हैं.’’

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका राहत महसूस कर रहे थे कि टीम किसी तरह जीतने में सफल रही.

उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी मुश्किल रहा. इस स्कोर का बचाव करना मुश्किल था. नबी ने शानदार पारी खेली जिससे मैच हमारे हाथ से लगभग चला ही गया था। लेकिन हमने आखिर जीत हासिल कर ही ली. ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\