देश की खबरें | उत्तराखंड सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, आठ दिसंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है ।

यहां भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक निर्णय लिये गये हैं।

यह भी पढ़े | Forbes List of Most Powerful Women 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल, फोर्ब्‍स ने जारी की लिस्‍ट.

उन्होंने कहा कि किसानों को तीन लाख रुपये तक का बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराये जाने के साथ ही उनके उत्पादों के क्रय की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अपनी किसी भी समस्या के लिये टोल फ्री नम्बर 1905 पर फोन कर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं ।

यह भी पढ़े | किसान नेताओं की अमित शाह के साथ बैठक खत्म, सरकार भेजेगी प्रस्ताव, नहीं होगी कल की बैठक: 8 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली, पानी सहित कृषि सम्बन्धी कार्यों में आवश्यक सहयोग के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में किसान भवन बनाया गया है जबकि गन्ना किसानों को सहकारी चीनी मिलों के स्तर पर लंबित सौ प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि धान मूल्य का भुगतान भी बिल प्राप्त होते ही ऑनलाइन 24 घण्टे के अन्दर ही आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में किया जा रहा है ।

इस अवसर पर किसान यूनियन, तोमर गुट, ने प्रत्येक जनपद में किसान भवन बनाये जाने तथा किसानों को पेंशन दिये जाने सहित कई मांगे रखीं ।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)