देश की खबरें | उत्तर प्रदेश का परिवहन मंत्री बन तहसीलदार से करीब सवा लाख रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर, 11 जुलाई उत्तर प्रदेश का फर्जी परिवहन मंत्री बन तहसीलदार को गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर फोन के जरिए सवा लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को मध्यप्रदेश के भिंड से गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले स्थित धामपुर पुलिस थाने के प्रभारी रंजन कुमार शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़े | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव.

उन्होंने बताया कि धामपुर मे तैनात तहसीलदार रमेशचन्द्र चौहान के मोबाइल पर 21 अप्रैल 2020 को फोन आया। अपने आप को उत्तर प्रदेश का परिवहन मंत्री अशोक कटारिया (बिजनौर जनपद निवासी) बताते हुए फोन करने वाले ने गैस एजेंसी दिलाने का वादा करते हुए रुपये की मांग की।

चौहान ने बताया कि तहसीलदार ने बताए गये खाते मे एक लाख 15 हजार रुपये जमा करा दिए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने थाना धामपुर में 17 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई।

यह भी पढ़े | सीएम हेमंत सोरेन का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव: 11 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान अभियुक्त का पूरा पता मिल गया।

उन्होंने बताया कि आज पुलिस ने अभियुक्त त्रिलोकी को गिरफ्तार किया। वह मानीपुरा थाना सुरपुरा जिला भिंड, मध्यप्रदेश का रहने वाला है। पुलिस अभियुक्त से गहन पूछताछ कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)