देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पीएफआई के चार सदस्यों के घरों पर कुर्की का नोटिस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, एक सितंबर उत्तर प्रदेश के कैराना में पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार सदस्यों के घरों पर सोमवार को कुर्की का नोटिस लगा दिया।

संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में पिछले साल दिसंबर में हुए प्रदर्शन के संबंध में पुलिस ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Funeral: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत ने कहा, पिता जी का अंतिम संस्कार पश्चिम बंगाल में करना चाहते थे, लेकिन कई बाधाओं की वजह से पार्थिव शरीर वहां नहीं ले जा सके.

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पीएफआई के चारों सदस्य- डॉ गुफरान, डॉ मुनव्वर, अहमद और कारी अब्दुल वाजिद फरार हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

कैराना पुलिस थाने के प्रभारी प्रेमवीर राणा ने कहा कि एक स्थानीय अदालत ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत कुर्की का नोटिस जारी किया और आरोपियों को 25 सितंबर या उससे पहले उपस्थित होने का आदेश दिया।

पुलिस ने कहा कि शामली जिले के कैराना में गत वर्ष 20 दिसम्बर को सीएए के विरोध में किए गए प्रदर्शन के लिए 18 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था जिनमें पीएफआई के सदस्य शामिल थे।

उन्होंने कहा कि 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि पीएफआई के सदस्य फरार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)