देश की खबरें | अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस के ओसीआई कार्डधारक कर सकते हैं भारत की यात्रा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अगस्त गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) कार्ड धारकों को देश की यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। इन देशों के साथ भारत ने पुन: हवाई संपर्क शुरू करने के लिए हस्ताक्षर किए हैं।

इन देशों के अन्य विदेशियों को भी व्यापार, चिकित्सा और रोजगार जैसे उद्देश्यों के लिए भारतीय वीजा सुविधा प्राप्त करने की अनुमति दी गयी है।

यह भी पढ़े | एयर इंडिया का विमान रनवे से फिसला, दुबई से आ रहा था विमान: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, भारतीय नागरिकों को किसी भी प्रकार के वीजा पर इन देशों की यात्रा करने की अनुमति दी गयी है।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि गृह मंत्रालय ने उन देशों से ओसीआई कार्ड धारकों को भारत में प्रवेश करने की अनुमति दी है जिनके साथ नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्विपक्षीय हवाई संपर्क पुन: शुरू करने (एयर बबल) के लिए व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहा है।

यह भी पढ़े | SP Supremo Mulayam Singh Yadav Admitted to Lucknow Hospital: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती.

भारत ने कोरोना वायरस से संबंधित अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के दौरान अब तक अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के साथ द्विपक्षीय हवाई यात्रा की व्यवस्था की है।

अधिसूचना में कहा गया है कि आने वाले समय में इस योजना के तहत अन्य देशों को शामिल किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)