अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने बृहस्पतिवार को अप्रैल-जून तिमाही के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस अवधि में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर बढ़कर 2.4 प्रतिशत हो गई जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में यह दो प्रतिशत रही थी।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में तेजी आना इस लिहाज से अहम है कि इसका केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व पिछले साल से ही मुद्रास्फीति को नीचे लाने के लिए लगातार ब्याज दर में वृद्धि कर रहा है। पिछली 12 बैठकों में से 11 बार दर वृद्धि हुई है।
बुधवार को ही फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर को बढ़ाकर 5.25-5.50 प्रतिशत कर दिया। इसके साथ ही उसने अगली बैठकों में भी वृद्धि की संभावना को खुला रखा है।
हालांकि ब्याज दर बढ़ाए जाने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मंदी की चपेट में चले जाने की आशंकाएं जताई जाती रही हैं लेकिन इसने अपना जुझारूपन दिखाते हुए इससे काफी हद तक दूर रहने के संकेत दिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इसी हफ्ते जारी अपने पूर्वानुमान में कहा कि इस साल अमेरिकी अर्थव्यवस्था की कुल वृद्धि दर 1.8 प्रतिशत रह सकती है जो वर्ष 2022 में दो प्रतिशत रही थी। हालांकि मुद्राकोष ने अप्रैल में वृद्धि दर 1.6 प्रतिशत ही रहने की बात कही थी।
एपी प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY