विदेश की खबरें | माइक्रोवेव ऊर्जा से बीमार हुए होंगे अमेरिकी राजनयिक : रिपोर्ट

विदेश विभाग ने यह अध्ययन किया और शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट वर्ष 2016 में हवाना में अमेरिकी राजनयिकों के अचानक किसी रहस्मयी बीमारी की चपेट में आने के मामले का पता लगाने की कड़ी में नया प्रयास है।

अध्ययन में यह पाया गया कि ‘‘सिर में भारी दबाव महसूस करना, चक्कर आना और अन्य दिक्कतें निर्दिष्ट, पल्स रेडियो फ्रीक्वेंसी ऊर्जा के कारण हुई हो सकती हैं।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 3119 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा 4 लाख तक पहुंचा.

अध्ययन में हालांकि ऊर्जा के स्रोत के बारे में नहीं बताया गया और यह भी नहीं कहा गया कि यह किसी हमले के बाद पैदा हुई थी, लेकिन यह जरूर कहा गया कि इस प्रकार की बीमारी पर पूर्व में सोवियत संघ में शोध हुए थे।

इस रिपोर्ट में 19 सदस्यीय समिति ने कहा कि इस चिकित्सा रहस्य की तह तक जाने में उन्हें कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में COVID19 के मामले 6.6 करोड़ के पार, वैश्विक महामारी के कारण 15.2 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

इनमें से सभी में लक्षण समान नहीं थे और नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज रिसर्च बीमारी पर अतीत में हुए सभी अध्ययनों के नतीजे हासिल नहीं कर सकी जिनमें से कुछ गोपनीय थे।

समिति के अध्यक्ष डेविड रिलमैन ने कहा, ‘‘समिति ने पाया कि ये मामले काफी चिंताजनक हैं, न सिर्फ निर्दिष्ट, पल्स रेडियो फ्रीक्वेंसी ऊर्जा को एक तंत्र के रूप में इस्तेमाल करने की भूमिका के संदर्भ में, बल्कि उन अहम दिक्कतों के कारण भी जो उनमें से कुछ लोगों में पैदा हुई हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें एक राष्ट्र के रूप में इन विशिष्ट मामलों और भविष्य में सामने आ सकने वाले मामलों से एक ठोस, समन्वित और व्यापक दृष्टिकोण के साथ निपटने की आवश्यकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)