देश की खबरें | हाथरस का सच छिपाने के लिए दरिंदगी पर उतरा उप्र प्रशासन: राहुल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथरस में सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के परिवार को प्रशासन द्वारा कथित तौर पर गांव से बाहर नहीं निकलने देने संबंधी खबर को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि सच छिपाने के लिए उत्तर प्रदेश का प्रशासन ‘‘दरिंदगी’’ पर उतर आया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उप्र प्रशासन सच छिपाने के लिए दरिंदगी पर उतर चुका है। ना तो हमें, ना मीडिया को पीड़िता के परिवार को मिलने दिया और ना उन्हें बाहर आने दे रहे हैं, ऊपर से परिवारजनों के साथ मार-पीट और बर्बरता।’’

यह भी पढ़े | Hathras Case: सीएम योगी आदित्यनाथ की चेतावनी- यूपी में महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का जो विचार भी रखेगा, उसका समूल नाश सुनिश्चित.

कांग्रेस नेता ने कहा कि कोई भी भारतीय ऐसे बर्ताव का समर्थन नहीं कर सकता।

उन्होंने एक खबर भी साझा की है जिसके अनुसार, पीड़िता परिवार के परिवार से जुड़े एक बच्चे ने बताया कि पुलिस-प्रशासन परिवार को गांव से बाहर नहीं निकलने दे रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस के दवाब का महागठबंधन में पड़ा असर, मिल सकती है 65 से 68 सीटें.

इससे पहले, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया था।

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल और प्रियंका को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)