देश की खबरें | जब तक योगी इस्तीफा नहीं देते, हाथरस बलात्कार पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं: आजाद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर भीम आर्मी के प्रमुख चंद्र शेखर आजाद ने शुक्रवार को कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पद से इस्तीफा नहीं दे देते और उच्चतम न्यायालय मामले में संज्ञान नहीं ले लेता तब तक हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न से जान गंवाने वाली 19 वर्षीय युवती को न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

दलित युवती के लिए न्याय की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर मौजूद आजाद ने कहा कि वह हाथरस जाएंगे और संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: कोलकाता का अलीपुर प्राणी उद्यान फिर से खुला, यहां आने वालों के लिए फेस मास्क पहनना और थर्मल स्क्रीनिंग कराना अनिवार्य: 2 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा,‘‘जब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे देते और उच्चतम न्यायालय मामले में संज्ञान नहीं ले लेता तब तक हाथरस में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न से जान गंवाने वाली 19 वर्षीय युवती को न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। ’’

उन्होंने कहा,‘‘इस तरह के अपराधियों को जितना जल्दी हो सके दंडित किया जाना चाहिए , ताकि कोई अन्य इस प्रकार का अपराध करने से डरे।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस घटना के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन के गेट बंद.

आजाद ने कहा, ‘‘हम हाथरस जाएंगे और जब तक मामला दिल्ली नहीं आ जाता , न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।’’

हाथरस की घटना के विरोध में नागरिक संगठनों के कार्यकर्ता, छात्र, महिलाएं, आम आदमी पार्टी और वामपंथी दलों के नेता शुक्रवार की शाम जंतर-मंतर पर एकत्र हुए।

विरोध प्रदर्शन पहले इंडिया गेट पर किया जाना था लेकिन राजपथ क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण इसे जंतर मंतर पर किया गया।

मास्क पहने हुए लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस्तीफे और पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)