देश की खबरें | अनलॉक 4: मेटूो ट्रेनों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी करेगा शहरी मंत्रालय
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक सितंबर केंद्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय अनलॉक-4 के दिशा-निर्देशों के तहत मेट्रो ट्रेनों के परिचालन के लिए बुधवार को विस्तृत मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी कर सकता है।

मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने एसओपी को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को सभी मेट्रो रेल निगमों के प्रबंध निदेशकों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़े | JEE- NEET Row 2020: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- भारत के भविष्य से खिलवाड़ कर रही मोदी सरकार, नौकरियां दीजिए, खाली नारे नहीं.

मेट्रो ट्रेनों का परिचालन क्रमिक तरीके से किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मेट्रो के प्रबंध निदेशकों के सुझाव सुने, जिन पर विचार किया जाएगा। एसओपी का मसौदा तैयार कर लिया गया है और बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ इस पर चर्चा की जाएगी। गृह मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श करके एसओपी को अंतिम रूप दिया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | UPSC CDS II 2019 Final Result 2019: यूपीएससी द्वारा आयोजित सीडीएस (II) के परिणाम घोषित, अधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर चेक करें अपना रिजल्ट.

अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो ट्रेनों का परिचालन शुरू होने पर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मेट्रो यात्रियों को कोविड-19 रोधी उपायों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि देश में 17 मेट्रो निगम हैं। मंत्रालय द्वारा विस्तृत एसओपी जारी किये जाने के बाद वे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अपना ब्योरा जारी कर सकते हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह सात सितंबर से क्रमिक तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)