चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे यह संकेत मिलता है कि देश के सबसे वरिष्ठ राजनयिक वांग यी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में वैश्विक नेताओं का जमावड़ा सोमवार से शुरू होगा। एक सप्ताह चलने वाला यह सत्र मंगवार से प्रारंभ होगा।
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कई वर्षों से व्यक्तिगत तौर पर इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं की है। कोविड-19 के दौरान दो वर्ष उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में भाग लिया था।
वांग यी ने पिछले साल इसमें भाग लिया था और उन्होंने कई बार संयुक्त राष्ट्र में चीन का प्रतिनिधित्व किया है। वांग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की विदेशी मामलों की समिति के प्रमुख हैं। मंत्रालय की घोषणा में उनके बारे में कोई जिक्र नहीं है।
झेंग पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के पूर्व सदस्य हैं। यह समिति पार्टी के भीतर नेताओं का एक विशिष्ट समूह है। वह उस पद से सेवानिवृत्त होने के बाद मार्च में उपराष्ट्रपति बने।
एपी शोभना अविनाश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY