एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: इस महीने जम्मू कश्मीर की यात्रा कर सकते हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्र सरकार के व्यापक संपर्क अभियान के तहत इस महीने जम्मू कश्मीर का दौरा कर सकते हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: इस महीने जम्मू कश्मीर की यात्रा कर सकते हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह (Photo Criers ANI)

नयी दिल्ली, 5 अक्टूबर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्र सरकार के व्यापक संपर्क अभियान के तहत इस महीने जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) का दौरा कर सकते हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. शाह जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों में जाएंगे और यह दौरा 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच हो सकता है. मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्री सरकार के संपर्क अभियान के तहत इस महीने जम्मू कश्मीर की यात्रा कर सकते हैं.

इस कार्यक्रम के अंतर्गत 70 केंद्रीय मंत्री केंद्र शासित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. शाह अपनी यात्रा के दौरान कश्मीर घाटी और जम्मू के दूरदराज के क्षेत्रों में जा सकते हैं और विभिन्न विकास कार्यों का जायजा ले सकते हैं. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने की ‘वुमन4क्लाइमेट’ कार्यक्रम की शुरुआत

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्री कानून व्यवस्था से संबंधित एक उच्च स्तरीय बैठक में भी शामिल हो सकते हैं जिसमें पुलिस, प्रशासन, अर्धसैनिक बलों और सेना के वरिष्ठ अधिकारी शमिल होंगे. कई केंद्रीय मंत्री जम्मू कश्मीर का दौरा कर चुके हैं जबकि कई और जाने वाले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).