देश की खबरें | यूनेस्को ने युद्धग्रस्त यूक्रेन में दो ऐतिहासिक स्थलों को खतरे वाली सूची में रखा

राजधानी कीव में प्रतिष्ठित सेंट सोफिया कैथेड्रल और पश्चिमी शहर ल्वीव का मध्ययुगीन केंद्र यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।

उन दोनों को निकाय की ‘‘खतरे वाले’’ स्थलों की सूची में डालने संबंधी शुक्रवार के फैसले से रूसी हमलों को रोकने में मदद मिल सकती है।

यह निर्णय सऊदी अरब में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 45वें सत्र में लिया गया।

फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद से किसी भी स्थल को प्रत्यक्ष रूप से निशाना नहीं बनाया गया है।

रूस ने लेकिन कीव और अन्य शहरों पर कई हमले किये हैं। रिहायशी इलाकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को ड्रोनों से निशाना बनाया है।

कीव के मध्य में स्थित सोने के गुंबद वाला सेंट सोफिया कैथेड्रल, 11वीं शताब्दी में बनाया गया था और इसे इस्तांबुल में हागिया सोफिया को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया था।

बीजान्टिन कला स्मारक में उस काल के मोजाइक और भित्तिचित्रों का सबसे बड़ा संग्रह है, और यह 17वीं शताब्दी की मठवासी इमारतों से घिरा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)