देश की खबरें | उद्धव ठाकरे ने सेवाग्राम आश्रम को विश्व धरोहर का दर्जा देने की वकालत की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, दो अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि वर्धा जिले के सेवाग्राम आश्रम को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिलना चाहिए। इसी आश्रम में गांधी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ठहरे थे।

वह महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती पर सेवाग्राम में कुछ विकास कार्यों का डिजिटल उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: कोलकाता का अलीपुर प्राणी उद्यान फिर से खुला, यहां आने वालों के लिए फेस मास्क पहनना और थर्मल स्क्रीनिंग कराना अनिवार्य: 2 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ठाकरे ने कहा, ‘‘ महात्मा गांधी एक विचार हैं और हम उन्हें स्मरण किये बगैर आगे नहीं बढ़ सकते। गांधी के विचार स्वतंत्रता के बारे में उनके विचार को साकार करने के लिए मार्गदर्शन की शक्ति रखते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘सेवाग्राम आश्रम को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिलने की जरूरत है। गांधीजी ने दुनिया को दिखाया कि लड़ाई बिना हथियार के भी जीती जा सकती है। पाबंदियों एवं जागरूकता अभियान के लिए संसाधन नहीं होने के बाद भी केवल महात्मा गांधी ही स्वतंत्रता संघर्ष को जनांदोलन में बदल पाये।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस घटना के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन के गेट बंद.

उन्होंने कहा कि सेवाग्राम स्वतंत्रता आंदोलन का केंद्र था और इस धरोहर को संजोकर रखना हम सभी का दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हमारी पीढ़ी का यह दुर्भाग्य है कि हम बापू का अनुभव (दर्शन) नहीं कर पाये। लेकिन हमें उन लोगों से उन्हें समझने की जरूरत है जिनका उनके साथ जुड़े रहने का अनुभव है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)