विदेश की खबरें | यूएई पुलिस ने एक अरब डॉलर कीमत का मादक पदार्थ जब्त किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सीरिया की लंबी जंग के दौरान समूचे पश्चिम एशिया में ‘एम्फ़ैटेमिन’ की बिक्री बड़ी परेशानी बनी हुई है।

यूएई के गृह मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें दिख रहा है कि संदिग्ध दुबई के जबल अली बंदरगाह से एम्फ़ैटेमिन की गोलियों को लाने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इन गोलियों को पांच कंटेनरों में दरवाज़ों और पैनल में छुपाकर रखा गया था और मादक पदार्थ का ही वजन 13 टन से ज्यादा है।

गृह मंत्री शेख सैफ बिन ज़ायद अल नाहयान ने एक बयान में कहा कि यूएई "अमीराती समाज की सुरक्षा और भलाई को जोखिम में डालने वाले किसी भी खतरे के खिलाफ एक अभेद्य किले के रूप में खड़ा है।"

अधिकारियों ने संदिग्धों की पहचान नहीं बताई है लेकिन कहा है कि उनकी गतिविधियां अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन का हिस्सा हैं। अधिकारियों ने मादक पदार्थ के स्रोत के बारे में भी जानकारी नहीं दी है।

दुबई पुलिस की मादक पदार्थ रोधी ईकाई के अधिकारी मेजर जनरल ईद मोहम्मद सानी हरब ने कहा कि इस नशीले पदार्थ को किसी और देश में भेजा जाना था जिसका नाम पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)