देश की खबरें | दक्षिण पश्चिम दिल्ली में सेंधमारी के आरोप में दो किशोरों को पकड़ा गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अगस्त दक्षिण पश्चिम दिल्ली के ककरौला इलाके में एक घर में कथित रूप से सेंधमारी करने के आरोप में दो किशोरों को पकड़ा गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 29 वर्षीय सुनार सूरज को भी चोरी के गहने खरीदने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने दिल्ली के राजघाट पर राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का किया उद्घाटन: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस को मामले की सूचना 28 वर्षीय रवि कुमार ने बुधवार को दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि वह बिहार गया था और घर में ताला लगा हुआ था।

यह भी पढ़े | Karnataka Rains: कर्नाटक के तटीय और आंतरिक भागों में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुधवार दोपहर पड़ोसियों ने कुमार को चोरी के बारे में सूचित किया। एक मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने आस-पास के इलाके के सीसीटीवी कैमरा फुटेज की जांच की और घटना में दो किशोरों का हाथ होने का संदेह जताया।

पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनके पास से चोरी के आभूषण और एक कंप्यूटर बरामद किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)