कुरुक्षेत्र (हरियाणा),13 जनवरी दो व्यक्तियों को करनाल के एक व्यक्ति का कथित तौर पर हाथ काटने और कटे हुए अंग के साथ फरार होने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान जुगनू के तौर पर की गई है, वह सोमवार को एक महिला के साथ रेस्तरां में बैठा था तभी दो वाहनों में आए हमलावरों ने उस पर हमला किया। हमले के बाद आरोपी कटा हुआ हाथ लेकर फरार हो गए और इस दौरान महिला भी घटनास्थल से निकल गई।
पुलिस के अनुसार जुगनू को पीजीआईएमईआर-चंड़ीगढ़ में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने यहां संवाददाताओं को बताया कि दो आरोपियों को कैथल-कुरुक्षेत्र सीमा से पकड़ा गया है जब वे शुक्रवार को कार से वहां से गुजर रहे थे।
दोनों की पहचान हरदीप सिंह और अनिल के रूप में हुई है। वे दोनों जींद जिले के रहने वाले हैं।
भोरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस हमले में आठ लोग शामिल थे और पुलिस महिला का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि जुगनू 2020 में करनाल में हत्या के प्रयास के एक मामले में जमानत पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY