बीदर (कर्नाटक), 25 फरवरी कर्नाटक में दो दिनों में हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत के मामले सामने आने के बाद मंगलवार को वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री ईश्वर खांडरे ने लोगों से विभाग के सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
मंत्री के कार्यालय ने बताया कि सोमवार को हसन जिले के बेलूर तालुक में एक युवक की एक हाथी के हमले में मौत हो गई, जबकि मंगलवार को कोलार जिले के कामसमुद्र में एक महिला की हाथी के हमले में मौत हो गई।
मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए खांडरे ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा, "मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। ये घटनाएं सुबह और शाम के समय हो रही हैं।"
उन्होंने जंगल के किनारे रहने वाले लोगों से हाथियों की आवाजाही के संबंध में वन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हाथी-मानव, वन्यजीव-मानव संघर्ष कोई नयी समस्या नहीं है, बल्कि यह वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में कमी और वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि के कारण यह समस्या और बढ़ गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY